EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उप निरीक्षक पद पर चयनित होकर क्षेत्र का बढ़ाया मान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 87
    15 Jul 2026 19:25 PM



फोटो-01 पीपी, शेखर मिश्र

02 , स्वाती जायसवाल

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। उप निरीक्षक पद पर चयनित होकर मेधावियों ने क्षेत्र व जनपद का मान बढ़ाया है। नगर पंचायत लालगंज के शीतलमऊ जलेशरगंज लालगंज अझारा मार्ग निवासी चंद्रभूषण मिश्र के पुत्र शेखर मिश्र ने उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक पद पर चयनित होकर क्षेत्र व जिले का मान बढ़ाया है। मेधावी शेखर मिश्र के पिता लालगंज में साइकिल का कारोबार करते हैं। बेटे के चयन पर परिवार के सदस्यों समेत क्षेत्र के लोग गदगद हैं। कस्बे के श्रीशचंद्र पाण्डेय, उमेश मिश्र, विनय शंकर ओझा, रामकिशुन पाण्डेय, रोहित माली, लोकेश, विशाल, दारा सिंह आदि ने खुशी जतायी है। वहीं लालगंज के नया पुरवा गौखाड़ी निवासी हरिशंकर जायसवाल की सुपुत्री स्वाती जायसवाल ने भी उप निरीक्षक पद पर सफलता हासिल की है। स्वाती के चयन पर परिवार के लोग गदगद हैं। स्वाती ने इससे पूर्व बीते वर्ष हेड कांस्टेबल पद पर सफलता हासिल कर चुकी हैं। उसके दरोगा बनने की सफलता पर क्षेत्र के पवन वैश्य, यमुना प्रसाद यादव आदि ने खुशी जतायी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188793

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना