EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को वितरित किए बिना जेब वाले कपड़े
  • 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH 65 76
    15 Jul 2026 19:09 PM




श्रीकृष्ण जन्म भूमि कार सेवा के लिए संत समाज तैयार, कार्यक्रम तय होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी करेंगे कार सेवा में आमंत्रित-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने मंदिर के पुजारियों को बिना जेब वाले वस्त्र वितरित किए। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि मठ मंदिरों में दान और चढ़ावा चोरी जैसे आरोपों से श्रद्धालुओं की आस्था आहत होती है। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप सामने आने के बाद सतर्कता बरतते हुए मंदिर ट्रस्ट ने सभी पुजारियों के बिना जेब वाले कपड़े पहनने का फैसला लिया था। जिसके तहत सभी पुजारियों को बिना जेब वाले कपड़े वितरित किए गए हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि दान और चढ़ावे की राशि में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे की राशि का हिसाब किताब पूरी पारदर्शिता के साथ रखा जाता है। लेकिन कुछ विरोधी संत महंत मंदिर ट्रस्ट के एक पदाधिकारी का 2023 का भ्रामक वीडियो प्रसारित कर मंदिर ट्रस्ट को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से दान की गयी राशि की रसीद अवश्य प्राप्त करने की अपील भी की।
श्रीकृष्ण जन्म भूमि मथुरा में कार सेवा को


श्रीकृष्ण जन्म भूमि कार सेवा के लिए संत समाज तैयार, कार्यक्रम तय होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी करेंगे कार सेवा में आमंत्रित-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 15 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने मंदिर के पुजारियों को बिना जेब वाले वस्त्र वितरित किए। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि मठ मंदिरों में दान और चढ़ावा चोरी जैसे आरोपों से श्रद्धालुओं की आस्था आहत होती है। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप सामने आने के बाद सतर्कता बरतते हुए मंदिर ट्रस्ट ने सभी पुजारियों के बिना जेब वाले कपड़े पहनने का फैसला लिया था। जिसके तहत सभी पुजारियों को बिना जेब वाले कपड़े वितरित किए गए हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि दान और चढ़ावे की राशि में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे की राशि का हिसाब किताब पूरी पारदर्शिता के साथ रखा जाता है। लेकिन कुछ विरोधी संत महंत मंदिर ट्रस्ट के एक पदाधिकारी का 2023 का भ्रामक वीडियो प्रसारित कर मंदिर ट्रस्ट को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से दान की गयी राशि की रसीद अवश्य प्राप्त करने की अपील भी की।

रिपोट - मनोज सिंह  151008265

 



Subscriber

188793

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना