EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

किडनैप हुई किराना व्यापारी की बेटी मुंबई से बरामद, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 56 65
    15 Jul 2026 18:26 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर क्षेत्र से लापता व्यापारी की बेटी को बुलंदशहर पुलिस की एसओजी टीम ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। युवती के लापता होने के मामले में पूर्व सभासद के बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। युवती की बरामदगी के बाद पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

बताया गया कि सोमवार सुबह नगर निवासी एक किराना व्यापारी की बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर पूर्व सभासद के बेटे पर अपने साथियों के साथ युवती को ले जाने का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों ने भी युवती को कार में जाते हुए देखने की बात कही थी।
परिजनों ने मामले को 'लव जिहाद' से जोड़ते हुए युवती की सुरक्षित बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने एक नामजद साजिद अंसारी और तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी के दो परिजनों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।
लगातार दबिश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एसओजी टीम ने मुंबई में युवती का पता लगाकर उसे सकुशल बरामद कर लिया। एसपी देहात आईपीएस अंतरीक्ष जैन ने युवती की सकुशल बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750 



Subscriber

188793

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना