यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । सरदार नगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल का स्थापना दिवस बुधवार को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने एकजुट होकर केक काटा और संस्थान की निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में विद्यालय के चेयरमैन अरविंद त्रिपाठी, निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेंद्र त्रिपाठी, तथा प्रधानाचार्य डॉ. आर.के. मिश्रा ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ स्थापना दिवस का केक काटकर सभी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर चेयरमैन अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल क्षेत्र का अग्रणी विद्यालय यूं ही नहीं बना है। वर्षों से विद्यालय ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं और अनेक मेधावी विद्यार्थियों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे शिक्षकों का समर्पण, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों का अटूट विश्वास सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि खेलकूद, प्रतियोगी परीक्षाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी समान रूप से ध्यान देता है। यही कारण है कि वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आगे भी गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट शिक्षा की इस परंपरा को कायम रखेगा।
समारोह में विद्यालय के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर पी.एस. पटेल, सोम शर्मा, शालिनी मिश्रा, खुशबू श्रीवास्तव, प्रवीण चौरसिया, आशुतोष दुबे, अनीता सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और सभी ने विद्यालय की निरंतर सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिपोर्ट जसवीर मोदनवाल 151167985
