EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रूद्रपुर,ग्राम सभा किरतपुर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    15 Jul 2026 17:40 PM



रूद्रपुर। ग्राम सभा किरतपुर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता से निकली कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को मजबूत करने के साथ साथ समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है तथा समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट सर्वेश सिंह, प्रदीप यादव, मलखान सिंह, सर्वेश सिंह, आशीष यादव, सन्ना गुप्ता, ललित बिष्ट, दिनेश चौहान, मनोज वैष्णव महाराज, संदीप महाराज, विनीत महाराज, रोहित महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 



Subscriber

188793

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना