फास्ट न्यूज़ इंडिया ललितपुर। डीआईओ एनआईसी ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक व्यवस्था द्वारा विधान सभा निर्वाचन हेतु कार्मिक उपलव्धता के सम्बन्ध मे जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्क्षो को दिनाक 15.07.2026 तक पोर्टल पर सूचना भरे जाने हेतु र्निदेशित किया गया था। परन्तु समीक्षा में यह पाया गया कि प्रधानाचार्य जिला पॉलिटेक्निक ललितपुर तथा कतिपय अन्य विभागांे द्वारा अभी तक सूचना नही भरी गयी है। उक्त प्रकरण मे मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक व्यवस्था द्वारा र्निदेशित किया गया है कि सूचना समयबद्व रूप से अगले 02 दिवस मे प्रेषित नही करने वाले विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्क्षो केे विरूद्व वेतन रोकेजाने की कार्यवाही की जायेगी। विक्रम सिंह 151172440
