फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया केलाखेड़ा 15 जुलाई पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर श्री गुरु तेग बहादुर कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने आज 351 वृक्ष लगाए तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। जानकारी के अनुसार पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर आज बुधवार को नगर में स्थित श्री गुरु तेग बहादुर कॉन्वेंट स्कूल परिसर में बच्चों ने 351 विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए। इस मौके पर प्रबंधक पवनदीप सिंह ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और मानव जीवन के लिए वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विस्तृत रूप से अपने विचार व्यक्त किए। स्कूल परिसर में मौजूद बच्चों एवं स्टाफ ने उनके रख रखाव तथा देखभाल करने का संकल्प लिया जिससे हरियाली बनी रहे और पर्यावरण शुद्ध रहे। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य दलजीत कौर,राशिदा समेत तमाम लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे रिपोर्ट विक्की सिंह 151127516
