EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने हादसे की कहानी पर उठाए सवाल
Link
  • 151127516 - VIKKY SINGH 54 65
    15 Jul 2026 15:26 PM



 

  • ऊधम सिंह नगर में युवक की मौत पर नया मोड़, बहन ने लगाया हत्या का आरोप
  • सड़क हादसा या साजिश? 24 वर्षीय युवक की मौत की जांच शुरू
  • वन विभाग के संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत, तीन लोगों पर हत्या का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर: सड़क हादसे की कहानी पर उठे सवाल, परिजनों ने मांगी निष्पक्ष जांच
  • युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

 

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से जहाँ केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के मड़ैया हट्टू गांव में एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। मृतक की बहन ने थाना केलाखेड़ा में तहरीर देकर सड़क हादसे की कहानी पर सवाल उठाए हैं और तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मृतक की पहचान कैलाश सिंह के रूप में हुई है, जो वन विभाग में संविदा सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, 14 जुलाई की रात उन्हें सूचना मिली कि कैलाश सिंह का बसंत के पास सड़क हादसा हो गया है। जब वे बाजपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की बहन का आरोप है कि कैलाश सिंह के शरीर पर मिले चोटों के निशान सामान्य सड़क दुर्घटना जैसे नहीं थे। तहरीर में गोपाल सिंह, बसंत और एक अज्ञात व्यक्ति निवासी रणगुड़ी हजारी, थाना बाजपुर पर संदेह जताते हुए हत्या का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए।
फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला सड़क दुर्घटना का है या फिर किसी साजिश के तहत की गई हत्या का।
मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप तहरीर पर आधारित हैं। इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच में जुटी हुई है। देखे विक्की सिंह की रिपोट  151127516

20260715152346329878232.mp4

20260715152415322284143.mp4

20260715152430464358740.mp4

20260715152457825324450.mp4



Subscriber

188793

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना