EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रयागराज में भारत गैस गोदाम में चलाया गया सफाई अभियान, किया गया वृक्षारोपण
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 44 65
    15 Jul 2026 14:14 PM



प्रयागराज। अमर ज्वाला गैस सर्विस (भारत गैस) के गोदाम परिसर में व्यापक साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व निदेशक नीलम पांडे ने किया।

इस अवसर पर गोदाम परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।फर्म की निदेशक नीलम पांडे ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमित साफ-सफाई और अधिक से अधिक वृक्षारोपण से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कृष्णा पांडे, विनोद मिश्रा, सौरभ शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, सुधीर कुमार, मुरारी मिश्रा सहित फर्म के सभी स्टाफ एवं डिलीवरी मैन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रिपोट -  प्रदीप मिश्रा 151045438



Subscriber

188794

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना