गया (टेकारी): , नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर
बिहार के गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र में एक परिवार के घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य 12 जुलाई को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर गए थे। 13 जुलाई को लगभग दोपहर 12 बजे जब वे वापस लौटे और घर का ताला खोला, तो अंदर का नज़ारा देखकर उनके होश उड़ गए।
पीड़ित परिवार के सदस्य योगेंद्र केशरी ने बताया कि घर के कमरे में रखे लगभग 20 हजार रुपये नकद, सोने के सभी जेवरात तथा चांदी के सामान भी चोरी हो चुके थे। चोर घर में रखा कोई भी कीमती सामान नहीं छोड़कर गए।
घटना की सूचना मिलते ही टेकारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस संबंध में टेकारी थाना में कांड संख्या 294 के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
परिवार का कहना है कि इसी परिवार के सदस्य रविन्द्र केशरी के घर में भी मार्च महीने में चोरी हुई थी। उस मामले में कांड संख्या 106 दर्ज की गई थी, लेकिन अब तक पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भी चिंता और नाराजगी का माहौल है। देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट
