EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पट्टी में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर पुलिस और कंपनी की संयुक्त छापेमारी, उषा ब्रांड के 35 संदिग्ध मिक्सर-ग्राइंडर जब्त
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    14 Jul 2026 20:00 PM



नकली सामान बेचने की शिकायत पर पट्टी में छापेमारी, दुकान से 35 मिक्सर-ग्राइंडर जब्त

दस्तावेज नहीं दिखा सका दुकानदार, कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने जब्त किया सामान

कंपनी के नाम पर संदिग्ध उत्पाद बेचने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

फास्ट न्यूज इंडिया पट्टी प्रतापगढ़। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने संचालित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान उषा (Usha) ब्रांड के 35 संदिग्ध मिक्सर-ग्राइंडर बरामद किए गए। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया, जहां कंपनी के अधिकारी और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी को शिकायत मिली थी कि उक्त दुकान पर उनकी कंपनी के नाम से मिलता-जुलता नकली (डुप्लीकेट) सामान बेचा जा रहा है। शिकायत के आधार पर कंपनी के लीगल एडवाइजर प्रभात कुमार गुप्ता और स्पीड सर्च चेन सिक्योरिटी नेटवर्क की टीम कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे तक दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की गहन जांच की। जांच के दौरान जब दुकानदार से बरामद सामान के खरीद-बिक्री से संबंधित बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने 35 संदिग्ध मिक्सर-ग्राइंडर जब्त कर उन्हें जांच के लिए कोतवाली पहुंचा दिया। दिनदहाड़े हुई इस कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए। बाजार में पूरे दिन इस बात की चर्चा रही कि नामी कंपनी के नाम पर ग्राहकों को कथित रूप से नकली उत्पाद बेचे जा रहे थे। देर शाम तक कंपनी के अधिकारी और उनकी विधिक टीम कोतवाली में बरामद सामान का परीक्षण और मिलान करती रही। पुलिस का कहना है कि कंपनी की तहरीर, जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना