EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी गौरव तिवारी की टीम की कार्रवाई
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 0 0
    14 Jul 2026 19:51 PM



फ़ास्ट न्यूज़  इंडिया यूपी गोरखपुर कुसम्ही बाजार l एम्स थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में जगदीशपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव तिवारी की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार, एक महिला की तहरीर पर नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ और विरोध करने पर गाली-गलौज करने के आरोप में थाना एम्स पर मु.अ.सं. 195/2026 के तहत बीएनएस की धारा 75(2), 352 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार दोपहर मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने माड़ापार फोरलेन के पास घेराबंदी कर वांछित आरोपी राजू पासवान पुत्र स्व. रामदयाल पासवान, निवासी जगदीशपुर मठिया बुजुर्ग (यादव टोला), थाना एम्स, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव तिवारी, कांस्टेबल ध्रुव यादव एवं रोहित यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना