EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 0 0
    14 Jul 2026 19:43 PM



किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत एनसीसी इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में लगभग 15 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. कपिल कौशिक ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे लगाना महत्वपूर्ण है, लेकिन उनका संरक्षण और नियमित देखभाल उससे भी अधिक आवश्यक है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार कौशिक एवं डॉ. नवीन अग्रवाल ने भी वृक्षों के पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान शहतूत, इमली, जामुन एवं पापड़ी के पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी विभिन्न एनसीसी कैडेटों को सौंपी गई। कैडेटों ने पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अंडर ऑफिसर श्रेय दत्त गौतम, सार्जेंट प्रीति, सार्जेंट प्रवेश, सार्जेंट मनीषा, सार्जेंट आनंद, कैडेट इन्द्रजीत, कैडेट विशाल, कैडेट दिव्या, कैडेट प्रियांशी, कैडेट अभिषेक, कैडेट तपेश, कैडेट निरति एवं कैडेट विष्णा सहित कुल 25 कैडेट उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने एनसीसी कैडेटों के इस पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने क। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना