EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सेवा, समर्पण और संवेदनाओं की अमिट पहचान थे स्व. डॉ. धीरेंद्र सिंह, जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    14 Jul 2026 19:41 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। नगर के भुपियामऊ स्थित हरीश हॉस्पिटल में प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. धीरेंद्र सिंह की जयंती श्रद्धा, सम्मान और भावनाओं के साथ मनाई गई। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उनके परिजनों, शुभचिंतकों और अस्पताल परिवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके मानव सेवा के अद्वितीय योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उनकी धर्मपत्नी एवं हरीश हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. वर्तिका सिंह ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. धीरेंद्र सिंह केवल एक कुशल चिकित्सक ही नहीं, बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण थे। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण मरीजों की सेवा और समाज के कल्याण के लिए समर्पित किया। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और सेवा का भाव आज भी लोगों के दिलों में जीवंत है। डॉ. वर्तिका सिंह ने भावुक शब्दों में कहा कि स्वर्गीय डॉ. धीरेंद्र सिंह का पूरा जीवन सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों की मिसाल रहा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्थापित सेवा के संस्कार और आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जयंती के अवसर पर केक काटकर उनकी स्मृतियों को स्नेहपूर्वक नमन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और मानवता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रताप सिंह, क्षितिज सिंह, कृतिका सिंह, मनोज पाल, रमेश, राजेश, सुनील सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक, परिजन एवं हरीश हॉस्पिटल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान स्वर्गीय डॉ. धीरेंद्र सिंह के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भावनाओं का वातावरण बना रहा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना