EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पिछोर के स्कूलों में पीएम पोषण योजना का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    14 Jul 2026 19:36 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश  शिवपुरी, 14 जुलाई। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत विकासखंड पिछोर के शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और विद्यार्थियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया।
जिला पंचायत शिवपुरी की सहायक प्रभारी अधिकारी (पीएम पोषण योजना) सीमा उपाध्याय ने शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय नावली, शासकीय प्राथमिक विद्यालय पुनावली तथा शासकीय एकीकृत विद्यालय चंदावनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नावली एवं पुनावली विद्यालयों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन वितरित होता पाया गया। वहीं चंदावनी विद्यालय में भोजन मेन्यू के अनुरूप मिला, लेकिन उसकी गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए गए ताकि बच्चों को बेहतर एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी जांची गई। संबंधित शाला प्रभारियों को अभिभावकों से नियमित संपर्क कर विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीएसी एवं बीआरसीसी को भी इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
रसोइयों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्वच्छता के साथ भोजन तैयार करने एवं वितरण करने की समझाइश दी गई। उन्हें किचन शेड की नियमित सफाई, मसालों को बंद डिब्बों में सुरक्षित रखने, सब्जियों को अच्छी तरह धोकर उपयोग करने, साफ बर्तनों में भोजन परोसने तथा खाद्यान्न को साफ करने के बाद ही गेहूं पिसवाने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिपोर्टर राजू जाटव पिछोर



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक