EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गुमटी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ, दूसरी बार चोरी से दुकानदार सहमा
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 0 0
    14 Jul 2026 19:25 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गोरखपुर कुसम्ही बाजार माड़ापार कोनी तिराहे पर सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक पान गुमटी का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर निवासी राधेश्याम जायसवाल की कोनी तिराहे पर पान की गुमटी है। सोमवार रात करीब आठ बजे उनके पुत्र पारसनाथ जायसवाल दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो गुमटी का ताला टूटा मिला। अंदर रखे महंगे गुटखा, रेड बुल, हेल एनर्जी ड्रिंक, नई बैटरी सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल डायल-112 और पिपराइच थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकानदार ने बताया कि करीब दो माह पहले मई महीने में भी इसी गुमटी की पीछे की चादर काटकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। लगातार दूसरी बार हुई चोरी से दुकानदार में दहशत है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी तथा नुकसान की भरपाई की मांग की है। जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना