EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डिजिटल लर्निंग और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर गहन मंथन
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    14 Jul 2026 18:45 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l भारतीय जनता पार्टी की जिला मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में अत्यंत गरिमामयी माहौल में संपन्न हुई। संगठनात्मक विकास और आगामी रणनीतियों को रेखांकित करने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक का कुशल संचालन जिला महामंत्री संजय सोलंकी द्वारा किया गया। बैठक के दौरान संगठन द्वारा पूर्व में सौंपे गए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की बिंदुवार व विस्तृत समीक्षा की गई। इस कड़ी में मुख्य रूप से पार्टी के महत्वाकांक्षी 'डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम' की प्रगति को लेकर गहन मंथन हुआ। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने इस विषय पर संगठन की प्रतिबद्धता स्पष्ट करते हुए कहा, पार्टी डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को लेकर अत्यंत गंभीर है। तकनीक के इस युग में प्रत्येक कार्यकर्ता का डिजिटल रूप से सुदृढ़ होना अनिवार्य है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि इस कार्यक्रम को पूर्ण गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का शंखनाद करते हुए बैठक में संगठनात्मक रणनीति, बूथ सशक्तिकरण और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर भी व्यापक विचार-विमर्श हुआ। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया गया कि वे संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्ठा, आपसी समन्वय और अटूट ऊर्जा के साथ चुनावी तैयारियों को गति प्रदान करें। बैठक में क्षेत्रीय विकास और संगठन को मजबूती देने वाले प्रमुख नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, शरद गुप्ता, डॉ. बी. डी. राना, महेंद्र बघेल, आकाश दीप रानू, शिवकुमार भारद्वाज, राजवीर सिंह भल्ला, के. पी. सिंह, रामनिवास राजपूत, डॉ. योगेंद्र चौहान, अनुरोध प्रताप, डॉ. शिव प्रताप सिंह, सुनील गुप्ता, रूप किशोर कुशवाह, डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, शुभम प्रधान, मोहित तेजधारी, आशुतोष त्रिवेदी एवं सुमित वाल्मीकि सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना