EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कार का शीशा तोड़ व्यवसाई के 5 लाख रुपये उड़ाए, CCTV में कैद हुई वारदात
  • 151188511 - FULMATI 0 0
    14 Jul 2026 17:22 PM



फास्ट न्यूज इंडिया शाम करीब 6:30 बजे फिल्म समाप्त होने के बाद वे क्रेटा कार से दुकान पहुंचे और कार बाहर खड़ी कर कार्यालय में चले गए।करीब 7:45 बजे दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी के दौरान बारिश शुरू हो गई। दोनों कुछ देर दुकान के पास ही रुक गए। इसी बीच पैदल आए तीन बदमाशों ने कार का पिछला शीशा तोड़ दिया और उसमें बैग में रखे पांच लाख रुपये से लेकर भाग गए शाहपुर क्षेत्र में फातिमा अस्पताल के सामने सोमवार शाम मार्बल व्यवसायी विवेक कुमार की कार का शीशा तोड़कर बदमाश बैग में रखे पांच लाख रुपये चोरी कर भाग गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर शाहपुर पुलिस और सीओ गोरखनाथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। देवरिया के गौरी बाजार निवासी विवेक कुमार निगम और कुशीनगर के वार्ड संख्या-21 निवासी अजीत सिंह शाहपुर की शताब्दीपुरम कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। दोनों फातिमा अस्पताल के सामने मकराना मार्बल के नाम से टाइल्स व मार्बल की दुकान संचालित करते हैं। पीड़ितों के अनुसार, सोमवार शाम वे मोहद्दीपुर में एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये देने गए थे लेकिन संबंधित व्यक्ति नहीं पहुंचा। इसके बाद दोनों ओरियन मॉल में फिल्म देखने चले गए। शाम करीब 6:30 बजे फिल्म समाप्त होने के बाद वे क्रेटा कार से दुकान पहुंचे और कार बाहर खड़ी कर कार्यालय में चले गए। करीब 7:45 बजे दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी के दौरान बारिश शुरू हो गई। दोनों कुछ देर दुकान के पास ही रुक गए। इसी बीच पैदल आए तीन बदमाशों ने कार का पिछला शीशा तोड़ दिया और उसमें बैग में रखे पांच लाख रुपये से लेकर भाग गए। बारिश रुकने के बाद जब कारोबारी कार के पास पहुंचे तो शीशा टूटा मिला और बैग गायब था। कारोबारियों और कर्मचारियों ने खजांची चौराहे से मेडिकल कॉलेज और असुरन तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लिया। पीड़ितों ने मामले में तहरीर दे दी है। सीओ रवि सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना