EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

PWD ने 20 दिन के लिए बंद किया तरंग ओवरब्रिज, ये 2 रास्ते रहेंगे खुले- ये हैं वैकल्पिक मार्ग
  • 151188511 - FULMATI 0 0
    14 Jul 2026 17:04 PM



फास्ट न्यूज इंडिया एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान ओवरब्रिज को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान वाहनों को दूसरी तरफ से डायवर्ट किया जाएगा। वैकल्पिक रास्ता गोरखनाथ और धर्मशाला ओवरब्रिज होकर वाहन चालक जा सकते हैं। शहर के हुमायूंपुर और धर्मशाला के बीच स्थित तरंग ओवरब्रिज की मरम्मत मंगलवार से शुरू होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निर्माण खंड-3 ने सोमवार की रात में इसे बंद कर दिया है। 20 दिन तक यह कार्य चलेगा। उसके बाद इसे आवागमन के लिए खोला जाएगा। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान ओवरब्रिज को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान वाहनों को दूसरी तरफ से डायवर्ट किया जाएगा। वैकल्पिक रास्ता गोरखनाथ और धर्मशाला ओवरब्रिज होकर वाहन चालक जा सकते हैं। पुल पर यातायात कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। निर्धारित योजना के अनुसार मरम्मत का काम 20 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा, ताकि यातायात सामान्य रूप से संचालित हो सके। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता यूपी सिंह ने बताया कि मरम्मत के दौरान पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स और बियरिंग बदले जाएंगे। लंबे समय से उपयोग में रहने के कारण इन हिस्सों में तकनीकी मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। कार्य पूरा होने के बाद पुल की संरचनात्मक मजबूती बढ़ेगी और वाहन चालकों को अधिक सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। दरअसल, तरंग ओवरब्रिज शहर के प्रमुख यातायात मार्गों में शामिल है। यह रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले भारी जाम से राहत दिलाने के साथ हुमायूंपुर, धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी का महत्वपूर्ण माध्यम है। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना