EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर बीईओ को सौंपा ज्ञापन
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 0 0
    14 Jul 2026 14:59 PM



खेरागढ़ (आगरा)14 जुलाई उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ खेरागढ़ इकाई अध्यक्ष सूरज शर्मा एवं ब्लॉक मंत्री रंजीत सिंह चाहर के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की और शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं संबंधी विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के सदस्य शिक्षकों की लंबित समस्याओं को खण्ड शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखते हुए उनके त्वरित निस्तारण की मजबूत मांग की। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री रंजन गुप्ता जी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्रातिशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख पदाधिकारी:धीरेंद्र सिंह भगौर,प्रमोद राजपूत, श्रीनिवास परमार,सोनू बघेल,अनन अग्रवाल,लक्ष्मीनारायण गोयल,संगीता भदौरिया,प्रीति गोयल,मीनाक्षी लोधी,पार्वती सिंह,पुष्पा कुमारी,राहुल दीक्षित,मनमोहन सोलंकी,नेत्रपाल सिंह,राधा,कल्पना चाहर,मुकेश प्रजापति,राजकपूर आदि।

विशेष उपस्थिति विकास खण्ड जगनेर के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल उपाध्याय, ब्लॉक मंत्री ब्रजभूषण शर्मा, संयुक्त मंत्री सुनील कटारा,पुनीत गोयल, कामता प्रसाद, विजय सिकरवार, विजेंद्र सिंह बघेल सहित अन्य पदाधिकारीगण। संघ पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता के प्रयासों से शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। शाहरुख बेग 151188410



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना