EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी एसएस और RPF विवाद को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Link
  • 151188239 - PAWAN KUMAR 2 14
    14 Jul 2026 13:58 PM



आगरा। डिप्टी स्टेशन अधीक्षक (डिप्टी एसएस) और आरपीएफ जवानों के बीच कथित मारपीट के मामले को लेकर रेलवे कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन के आह्वान पर देशभर के 69 रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन आयोजित किए गए।

इसी क्रम में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मामले में नामित आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर शताब्दी एक्सप्रेस को रोकने तथा रेल चक्का जाम जैसे बड़े आंदोलन करने की भी बात कही।

इस प्रदर्शन में ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आगरा पहुंचे और उनकी मौजूदगी में कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और बर्खास्तगी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

नोट: यह प्रदर्शन कर्मचारियों की मांगों और उनके पक्ष पर आधारित है। मामले की जांच और संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

20260714135552872651703.mp4

20260714135559926238856.mp4

20260714135611377584444.mp4



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना