EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, उत्तराखंड “एक पौधा पुरानी पेंशन बहाली के नाम” अभियान पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक आयोजित
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    13 Jul 2026 20:48 PM



उत्तराखंड ,दिनांक: 12 जुलाई, 2026 राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, उत्तराखंड के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में “एक पौधा पुरानी पेंशन बहाली के नाम” अभियान का सफल आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य एवं पुरानी पेंशन बहाली के प्रति सकारात्मक जनसंदेश देना रहा। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) डॉ. नीतू कार्की के आव्हान पर स्वास्थ्य, आयुर्वेद, होम्योपैथी, शिक्षा, मिनिस्ट्रियल, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण और कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।उन्होंने अभियान को घरों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों तक विस्तार देने में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी लगाए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की अपील की ।डॉ नीतू ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही एक न्यायोचित अपेक्षा है। यह केवल आर्थिक सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि सेवा निवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक जीवन, सामाजिक सुरक्षा एवं परिवार के भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। विशेष रूप से महिला कर्मचारी घर और कार्यस्थल दोनों की जिम्मेदारियों का समान रूप से निर्वहन करती हैं, इसलिए उनके सेवानिवृत्ति के बाद का जीवन भी सुरक्षित एवं गरिमामय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक पौधे को वृक्ष बनने में समय, देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए भी पुरानी पेंशन बहाली आवश्यक है। डॉ. नीतू कार्की ने प्रदेश सरकार से विनम्र आग्रह किया कि कर्मचारियों की इस दीर्घकालीन एवं न्यायोचित मांग पर सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए विचार किया जाए । साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों से लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक तरीके से अपनी बात रखते हुए संगठन की एकता बनाए रखने का आह्वान किया।



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना