EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रात्रि में एसडीओपी प्रशांत शर्मा का थाना भौंती का औचक निरीक्षण, गश्त व्यवस्था परखी, दिए सख्त निर्देश
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    13 Jul 2026 19:31 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा ने 12-13 जुलाई 2026 की रात्रि थाना भौंती का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा रात्रि गश्त में लगे पुलिस बल की सतर्कता की जांच की। एसडीओपी ने थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टरों का निरीक्षण कर आवश्यक टिप्पणियां दर्ज कीं और लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त को अपराधों की रोकथाम और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी से गश्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रात्रि ड्यूटी पर आरक्षक पीकेएस उपस्थित मिले, जबकि हवालात में कोई बंदी नहीं था। थाना परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही वारंट तामील में तेजी लाने, अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा माइक्रोबीट प्रणाली को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। एसडीओपी ने थाने में लगे सभी 13 सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की, जो चालू पाए गए। इसके अलावा विवेचना के लिए उपलब्ध कराए गए टैबलेट के माध्यम से नियमित रूप से ऑनलाइन विवेचना दर्ज करने के भी निर्देश दिए। रिपोट राजू जाटव 151173825



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना