EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 1 1
    13 Jul 2026 19:28 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने सभी थानों में एक रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए जिसमें देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों शिकायत दर्ज करें एवं उनके परिवारों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में भूमि संबंधी प्रकरण, पेंशन, पारिवारिक लाभ, रोजगार, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए अनुपालन आख्या प्रस्तुत की तथा पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया, जिन पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, सी0ओ0 सिटी अजीत सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, ईओ हरदोई व संबंधित विभागों के अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। रिपोर्ट - चन्दन यादव 151137475





Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना