EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अमांपुर में आयोजित हुई भाजपा की संगठनात्मक बैठक, कार्यकताओं को दिए निर्देश
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    13 Jul 2026 19:21 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की औपचारिक बैठक सोमवार को क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को‌ सरल एप के माध्यम से समयबद्ध और सफलता पूर्वक पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम अभियान के तहत सोमवार को अमांपुर विधानसभा के मंडलों के संयोजकों की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, भाजपा मंडल प्रभारी शरद गुप्ता, मंडल प्रवासी धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि बदलते समय के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से दक्ष होना होना आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समयबद्ध तरीके से डिजिटल लर्निंग प्रमाण पत्र तैयार कराने का आग्रह किया। भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने कहा कि डिजिटल माध्यमों के उपयोग से संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता बढ़ेगी। भाजपा मंडल प्रभारी शरद गुप्ता ने पार्टी की रीति-नीति और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में मंडल प्रवासी धर्मवीर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिभान सिंह शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र वर्मा, हिदेश सर्राफ, रीना माथुर, डां नरेश राजपूत, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, महामंत्री मुन्ना लाल जाटव, अखिलेश गुप्ता, एदल सिंह, सोनू गुप्ता, पुण्य प्रताप सिंह, जितेंद्र भारद्वाज, एडवोकेट प्रवीन गोस्वामी, विवेक राजपूत, संजीव माहेश्वरी, धर्मेन्द्र राघव, आचार्य खुशीराम, अमित कुमार, संजीव कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मुनेंद्र राजपूत सहित आदि मौजूद रहे।  रिपोर्ट संजय सिंह 151110069



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक