दिनांक 13.07.2026 को प्रयागराज के हड़िया तहसील क्षेत्र के पुलिस फायर स्टेशन, हंडिया में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी 35 करोड़ वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वन विभाग एवं फायर विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख हड़िया महेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह सम्मिलित होकर पौधारोपण किया। और इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री मोहम्मद इमरान खान , उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राम सुख सिंह , फायर स्टेशन प्रभारी राजेश सिंह , वन दरोगा हरि गोविंद शुक्ला , पीयूष कुमार एवं राजेंद्र पटेल , वन रक्षक लाल प्रताप पटेल , फायरमैन हेमंत कुमार , अमर राज यादव , विक्रम यादव अजित प्रजापति , विशाल सिंह, नवनीत कुमार , सौरभ , भूपेश कुमार , शशिकांत यादव सहित समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। और वहीं पर वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। हम सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लें। और जनसहभागिता से ही हरित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प साकार होगा प्रदीप मिश्रा 151045438

