EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹12.18 करोड़ की साइबर ठगी से जुड़े 17 आरोपी गिरफ्तार
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 22 45
    13 Jul 2026 17:04 PM



प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 मुकदमे दर्ज किए हैं और 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बैंक खाते और मोबाइल नंबर देश के 19 राज्यों में दर्ज 89 साइबर शिकायतों से जुड़े हैं तथा इनका इस्तेमाल करीब ₹12.18 करोड़ की साइबर ठगी में किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण में गठित टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर निवेश (Investment Fraud), डिजिटल अरेस्ट, पार्ट-टाइम जॉब और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर की जा रही ऑनलाइन ठगी में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों और मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ कार्रवाई की।

पूछताछ और सत्यापन के आधार पर विभिन्न थानों में 14 एफआईआर दर्ज की गई हैं। साइबर क्राइम सेल पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रतापगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, QR कोड, संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन निवेश के झांसे में न आएं। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

देखिए प्रतापगढ़ से विशाल रावत की खास रिपोर्ट।

20260713170010465502710.mp4

20260713170030709304544.mp4

20260713170054025484766.mp4

20260713170405562680061.mp4



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना