EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विद्युत पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन..
  • 151176333 - ARYAN SINGH 0 0
    13 Jul 2026 15:50 PM



गाजीपुर मरदह - मरदह विद्युत सबस्टेशन से सम्बद्ध ग्राम पंचायत सिरसी में 22 दिनों से विद्युत पोल टूटने ठप विद्युत आपूर्ति बेहाल आक्रोशित ग्रामीणो ने एकत्र होकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया चेतावनी दी कि तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल नही की गयी तो जिलाधिकारी कार्यालय गाज़ीपुर के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे । ग्रामीणो ने बताया कि निर्माणधीन सादात से मरदह फ़ोरलेन मार्ग को क्रॉस कर विद्युत केबिल सिरसी गांव में गयी है। इस मार्ग से गुजर रहे ट्रक के केबिल से उलझ जाने से ट्रक चालक कई विद्युत पोल को तोड़ते हुए चला गया। उसके बाद से लगातार 22 दिनों से लगभग चालीस घरों की विद्युत आपूर्ति ठप है। ग्रामीणो ने बताया कि मरदह विद्युत सबस्टेशन के एक विद्युत कर्मी द्वारा क्षतिग्रस्त पोल एवं केबिल से विद्युत आपूर्ति जोड़ने का प्रयास किया गया था जिसको ग्रामीणो द्वारा रोकने पर वह चला गया। जेई एवं एसडीओ को अवगत कराने पर लापरवाही के कारण विद्युत आपूर्ति ठीक नही की जा रही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राहुल देवरंजन ,राजेंद्र चौहान, त्रिभवन यादव, उर्मिला, सुरेश चौहान रामविलाश चौहान ,गुलाब चौहान, रामू चौहान ,रामसकल चौहान , नन्हक चौहान, महेंद्र, मनीष चौहान आदि उपस्थित रहे।इस बाबत विद्युत विभाग के एसडीओ चंद्रमोहन ने बताया कि समस्या संज्ञान में है सीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा रिपोर्ट-आर्यन सिंह 151176333



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना