EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बलिया में पुलिस पिटाई से अधेड़ की मौत, दरोगा-कांस्टेबल समेत 6 पर हत्या का मुकदमा
Link
  • 151004169 - ANGAD KUMAR 1 14
    13 Jul 2026 15:23 PM



बलिया, उत्तर प्रदेश। बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की कथित पुलिस पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मृतक कामजी गोड़ (42) के पुत्र की तहरीर पर रेवती थाने के एक सब-इंस्पेक्टर (SI), एक कांस्टेबल, स्थानीय ग्राम प्रधान सहित कुल छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला।

परिजनों के अनुसार, 7 जुलाई को मृतक के पुत्र विशाल गोड़ का मुर्गा खरीदने के दौरान एक दुकानदार से विवाद हुआ था। आरोप है कि अगले दिन पुलिस विशाल को तलाशते हुए उसके घर पहुंची, लेकिन घर में मौजूद उसके पिता कामजी गोड़ को उठाकर थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि थाने में उनके साथ मारपीट की गई और बाद में उन्हें ग्राम प्रधान के साथ भेज दिया गया, जहां दोबारा कथित रूप से उनकी पिटाई की गई।

शाम को कामजी गोड़ गंभीर हालत में बेहोश मिले। उन्हें पहले सीएचसी रेवती, फिर जिला अस्पताल बलिया और बाद में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया, जहां 10 जुलाई 2026 की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के पुत्र की शिकायत पर सूरज कनौजिया, ग्राम प्रधान आशुतोष शंकर सिंह उर्फ लालू, मनीष यादव, सब-इंस्पेक्टर सचिन सरोज, कांस्टेबल अंकित सिंह तथा एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए, जिसके चलते स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। सूचना मिलने पर डीआईजी सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, परिजनों से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच एवं न्याय का भरोसा दिलाया। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत रेवती थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देखिए बलिया से संवाददाता अंगद कुमार की खास रिपोर्ट।

20260713152101310885505.mp4

20260713152109150217505.mp4

20260713152116081421016.mp4

20260713152129392547578.mp4

20260713152140683322723.mp4

20260713152147722527556.mp4

20260713152211354668376.mp4



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना