EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा
Link
  • 151186542 - VIMALESH 14 36
    13 Jul 2026 14:28 PM



कानड़। नगर में रविवार को अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ (जगदीश भगवान) की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर में भगवान जगन्नाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

रथ यात्रा का शुभारंभ बोरखेड़ी रोड स्थित खाती समाज धर्मशाला से सुबह 9 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। भगवान जगन्नाथ को आकर्षक एवं सुसज्जित रथ में विराजमान कर नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कराया गया। यात्रा के समापन पर पुनः धर्मशाला पहुंचकर भगवान की महाआरती की गई तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

यात्रा के दौरान समाज के युवाओं ने श्रद्धाभाव से रथ को रस्सियों के सहारे खींचा। वहीं कई श्रद्धालु मार्ग की साफ-सफाई करते हुए रथ के साथ चलते रहे। महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे।

नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। इंदौर, उज्जैन सहित अन्य स्थानों से आए समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों का भी विभिन्न स्थानों पर सरोपा भेंट कर सम्मान किया गया।

रथ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानड़ थाना पुलिस पूरे समय मुस्तैद रही और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

20260713142028873380300.mp4

2026071314224734332577.mp4

20260713142248145413662.mp4

20260713142252332760302.mp4

20260713142318920288676.mp4



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना