एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों पर करारा प्रहार —पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार किया गया है।खूनी गैंगवार की साजिश नाकाम, पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को मिला मुंहतोड़ जवाबदिया,अभियुक्तों के कब्जे से 03 तमंचे, 08 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त रेनॉल्ट क्विड कार ,03 मोबाइल बरामद।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त उत्तराखण्ड के विजन को धरातल पर उतार रहे एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराधियों के मंसूबों पर फेरा पानी।पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करने वाला कुख्यात बदमाश जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी पुलिस मुठभेड़ में घायल।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार, जबकि 01 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। संभावित बड़ी वारदात को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने समय रहते विफल कर अपराधियों की साजिश नाकाम कर दी। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार कांबिंग एवं दबिश की कार्रवाई जारी।
