EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एलायंस क्लब का हरित अभियान, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया पौधरोपण
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 12 25
    13 Jul 2026 10:25 AM



प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान रानीगंज तहसील के तौकलपुर सहित चिलबिला, सिविल लाइन और दहिलामऊ क्षेत्रों में पौधे लगाए गए तथा लोगों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

क्लब के डायरेक्टर एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी उसी प्रकार देखभाल करे, जैसे मां अपने बच्चों की करती है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है।

इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश भी दिया गया।

देखिए प्रतापगढ़ से विशाल रावत की खास रिपोर्ट।

20260713102000751548032.mp4

20260713102024016315053.mp4

20260713102304350738845.mp4

2026071310250332243104.mp4



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना