खुटहन (जौनपुर) सुईथा खुर्द। गांव में पिछले कई दिनों से बंदरों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। उनका आरोप है कि दो बंदर गांव में लगातार उत्पात मचा रहे हैं। अब तक छह लोगों को काट चुके हैं और घरों में घुसकर बच्चों पर हमला कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार बंदर अचानक घरों में घुस जाते हैं, जिससे महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक भयभीत हैं। रविवार को दो वर्षीय आदित्य पुत्र दिनेश, पंकज पुत्र हर्षित संदीप पुत्री निधिका ,संजीव पुत्र कार्तिक समेत आधा दर्जन बच्चों पर बंदर ने हमला कर उसे काट लिया। घायल बच्ची का उपचार कराया गया है। इसके पूर्व पांच और बच्चों पर बंदर हमला कर चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के लगातार हमलों से गांव में भय का माहौल है। लोग छोटे बच्चों को घर से बाहर निकालने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से शीघ्र टीम भेजकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। रिपोट - दिलीप कुमार यादव 151115231
