EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सम्भव अभियान 6.0' की सफलता को लेकर बनी रणनीति
  • 151115231 - DILEEP KUMAR YADAV 43 54
    12 Jul 2026 19:42 PM



खुटहन (जौनपुर)। बाल विकास परियोजना कार्यालय खुटहन के सभागार में 'सम्भव अभियान 6.0' के प्रभावी संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीडीपीओ सुरेश कुमार यादव ने की। इस अभियान के तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों, गंभीर कुपोषित तथा कम वजन वाले बच्चों की समयबद्ध पहचान एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। सीडीपीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र लाभार्थी अभियान से वंचित न रहे। ई-कवच पोर्टल पर समयबद्ध पंजीकरण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, दवा वितरण एवं पोषण परामर्श को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया।बैठक में सुपरवाइजर सुशीला वर्मा, रीना, दीपिका शुक्ला, अनिता यादव, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विपिन यादव , पत्रवाहक बिंदु यादव समेत स्वास्थ्य, पंचायत एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहे। रिपोट - दिलीप कुमार यादव  151115231



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना