EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

निजीकरण और एनपीएस स्वीकार नहीं, पुरानी पेंशन ही हमारा लक्ष्य : विजय कुमार बन्धु
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 45 54
    12 Jul 2026 19:41 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। राष्ट्रीय अध्यक्ष, एनएमओपीएस एवं प्रदेश अध्यक्ष, अटेवा उत्तर प्रदेश मा. विजय कुमार बन्धु ने कहा कि देश में रेलवे सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों का लगातार निजीकरण किया जा रहा है, जिससे युवाओं के रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं। सरकार लाखों रिक्त सरकारी पदों को भरने के बजाय निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, जो देश और युवाओं के हित में नहीं है। प्रतापगढ़ जनपद के रेलवे विभाग द्वारा अभिनंदन लॉज में आयोजित बीजीएम कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विजय कुमार बन्धु ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को कभी एनपीएस तो कभी यूपीएस का "लॉलीपॉप" दिखा रही है, जबकि अटेवा और एनएमओपीएस का स्पष्ट मत है कि पुरानी पेंशन से कम कुछ भी स्वीकार नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि देश के लाखों सेवारत शिक्षकों पर जबरन टीईटी परीक्षा थोपना पूरी तरह अनुचित है। सरकार आगामी मानसून सत्र में पुरानी पेंशन बहाली तथा सेवारत शिक्षकों को टीईटी से छूट देने संबंधी अध्यादेश लाकर कर्मचारियों एवं शिक्षकों को राहत प्रदान करे। यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 25 सितंबर को लखनऊ में आयोजित महारैली में देश एवं प्रदेश के लाखों शिक्षक और कर्मचारी भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। विशिष्ट अतिथि कामरेड रविन्द्र यादव ने कहा कि आज हम केवल अपनी समस्याएँ बताने के लिए नहीं, बल्कि रेलवे के रनिंग स्टाफ, ALP, गार्ड, लोको पायलट और समस्त कर्मचारियों के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने के लिए एकत्र हुए हैं। कामरेड के.पी.यादव मण्डल मंत्री ने कहा कि हमारी प्रमुख माँगें कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर कार्य परिस्थितियों से जुड़ी हैं। का.आदर्श गुप्ता ने कहा कि रनिंग स्टाफ को 46 घंटे का आवधिक विश्राम, क्रू की 36 घंटे के भीतर मुख्यालय वापसी, अधिकतम दो रात्रि की ड्यूटी, ALP से हेण्डब्रेक लगवाने की व्यवस्था समाप्त, पर्याप्त लीव एवं ट्रेनिंग रिजर्व, कोचिंग एवं गुड्स में ड्यूटी समय की सीमा, ALP को 4200 ग्रेड पे एवं सह-पायलट का दर्जा, रनिंग रूम और लॉबी का उन्नयन तथा जनवरी 2024 के बाद बढ़े माइलेज एरियर का शीघ्र भुगतान हमारी महत्वपूर्ण माँगें हैं। मुख्य संचालक कामरेड एल.एस.हण्डा मण्डल मंत्री ने बताया कि , NPS/UPS समाप्त कर पुरानी पेंशन (OPS) बहाल करना केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा का प्रश्न है। रमेश गुप्ता ब्रांच सिक्रेटरी और प्रधान संचालकने कहा कि हम सरकार और रेलवे प्रशासन से आग्रह करते हैं कि इन सभी जायज़ माँगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा करें। हमारा संघर्ष किसी के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्याय, सुरक्षा और सम्मानजनक सेवा-शर्तों के पक्ष में है। कार्यक्रम को कार्यक्रम मे वरुण यादव संयुक्त मंत्री,आर. एस,श. महतो,डी.के.शुक्ल, संजय यादव, ए.सी.मौर्य,आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व विजय कुमार बन्धु अटेवा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक में उन्होंने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को गति देने तथा अधिक से अधिक कर्मचारियों और शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही कर्मचारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचा सकता है।यमुना प्रसाद यादव को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में अटेवा प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष सी.पी. राव, डा.विनोद त्रिपाठी मण्डलीय महामंत्री, वेद प्रकाश आर्यन प्रदेश आई.टी.सेल सहप्रभारी,जिला महामंत्री विनय प्रताप सिंह, जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विश्वदीप सिंह, विनोद कुमार, अखिलेश कुमार, उदय सिंह, सत्येन्द्र सिंह,ओंकारनाथ,राज कुमार शुक्ल, बसंत सरोज,तारा मिश्र,नसीमा बानो,राजेंद्र वर्मा, भुपेन्द्र गुलशन, कमलेन्द्र कुशवाहा, यमुना प्रसाद,रामलाल गुप्ता, विजय शंकर, कमलेन्द्र कुशवाहा,दिनेश चौधरी,प्रमोद गुप्ता,दिनेश सरोज,रंजना विश्वकर्मा, तोइबा बानो,इंसान देवी,जे.के.शर्मा, प्रदीप सरोज, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा,विवेक कुमार, नारेन्द्र जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना