EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मिलकर लगाएं 1.24 लाख पौधे
  • 151115231 - DILEEP KUMAR YADAV 54 65
    12 Jul 2026 19:35 PM



 

खुटहन (जौनपुर) पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के उद्देश्य से रविवार को विकास खंड में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के 1024771पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

शेखपुर सुतौली गांव में बनाए गए स्टेडियम मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, ग्राम प्रधान रामदुलार यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने आम,नीम, पीपल, अमरूद,बरगद, शीशम, सागौन आदि के 11 सौ पौधों का रोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया। प्रधान पति रामकुमार उपाध्याय ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में अजय मिश्रा,अनीश शाह, शशांक तिवारी, दीलिप, कपिल देव, मनीष सिंह, अजय मिश्रा, कृष्ण कुमार यादव, संदीप यादव, विपिन सिंह, विनोद यादव, आलोक, उमेश, सिम्मी सिंह, अखिलेश चतुर्वेदी, अजय सिंह, अभिषेक सिंह, बसंत लाल मौर्य, गौरव सिंह एवं चंद्रेश निषाद सहित अनेक लोग मौजूद रहे। रिपोट - दिलीप कुमार यादव  151115231



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना