EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हफ्ता वसूली करने वाले गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल
Link
  • 151188310 - SANJAY 54 65
    12 Jul 2026 19:16 PM



 

महिदपुर (उज्जैन)। थाना महिदपुर पुलिस ने आदतन अपराधियों के साथ मिलकर हफ्ता वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस प्रकरण में अब तक तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश जारी है।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह (भापुसे) एवं एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के निर्देशन तथा थाना प्रभारी महिदपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने फरार आरोपी अब्दुल खालिद पिता युसुफ शाह (35 वर्ष) निवासी आजाद गली नं. 1, नगीना मस्जिद के पास, महिदपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, 14 जून 2026 को आरोपियों नवाब, शाहनवाज उर्फ गोलू, अब्दुल वहाब एवं अब्दुल खालिद ने फरियादी मोहम्मद शाहिद से स्वयं को "महिदपुर का दादा पहलवान" बताते हुए हर सप्ताह ₹1,000 की हफ्ता वसूली की मांग की। विरोध करने पर फरियादी के साथ गाली-गलौज, पाइप से मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी गई।फरियादी की शिकायत पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।गिरफ्तार आरोपी को 12 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय महिदपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल महिदपुर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक एन.एस. कनेश, प्रधान आरक्षक विजय सिंह, आरक्षक आदिराम, राघव सिंह एवं समरथ पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। देखे महिदपुर से संजय जाट कि खास खबर 

151188310

 

 

20260712191540473251672.mp4

20260712191549321558360.mp4

20260712191601037813662.mp4



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना