EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया का प्रतापगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत, धीरज ओझा के नेतृत्व में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 45 54
    12 Jul 2026 19:06 PM



अशोक चौरसिया के स्वागत में उमड़ा भाजपा का सैलाब, धीरज ओझा की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक अभिनंदन

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के प्रथम प्रतापगढ़ आगमन पर जिले में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा एवं शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा के नेतृत्व में टोल प्लाज़ा, भुपियामऊ चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आदरणीय अशोक चौरसिया के कुशल नेतृत्व में काशी क्षेत्र का संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूती के साथ पहुंचाने का कार्य होगा। शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा ने कहा कि अशोक चौरसिया एक अनुभवी, कर्मठ एवं समर्पित संगठनकर्ता हैं। उनके नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन की मजबूती को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत-अभिनंदन किया तथा उनके सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम ने संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रभावशाली संदेश दिया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना