EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय व पूर्व विधायक धीरज ओझा ने किया वृहद पौधारोपण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को बनाया जनआंदोलन का संकल्प
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 54
    12 Jul 2026 18:56 PM



रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में हजारों पौधों के रोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान और हरित उत्तर प्रदेश का दिया संदेश

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। 'एक पेड़ माँ के नाम' वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रविवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड शिवगढ़ स्थित ग्राम तौकलपुर एवं थाना देल्हूपुर परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय एवं रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, मातृभक्ति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाले समय में देश हरित और स्वच्छ वातावरण का आदर्श बनेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि यह अभियान समाज को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ हमारे जीवन का आधार हैं, उसी प्रकार वृक्ष पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, पूर्व विधायक बृजेश मिश्रा 'सौरभ', जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए हरित, स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना