EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री ने विकास कार्यो के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    12 Jul 2026 18:50 PM



जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ-मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचे। बैठक में सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी डा. राममोहन मीना, पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान मंत्री ने गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि सभी गौशालाओं में नियमित साफ-सफाई कराई जाए तथा गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि गौशालाओं में निराश्रित गोवंशों के लिए पर्याप्त स्थान सुरक्षित रखा जाए, ताकि जनप्रतिनिधियों अथवा अधिकारियों द्वारा सूचना मिलने पर उन्हें तत्काल गौशालाओं में स्थानांतरित किया जा सके। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने डूडा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के मकानों पर योजना का नाम बड़े एवं स्पष्ट अक्षरों में अंकित कराया जाए। साथ ही जिन पात्र परिवारों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है, उनका सर्वे शीघ्र पूरा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। स्कूल चलो अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से बच्चों को नियमित विद्यालय आने, स्कूल ड्रेस का सम्मानपूर्वक उपयोग करने तथा उसे सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि उनमें अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि विशेष अभियान चलाकर पात्र होने के बावजूद राशन कार्ड से वंचित परिवारों को शिविर आयोजित कर राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। अन्नपूर्णा भवनों की प्रगति की समीक्षा में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद के 71 अन्नपूर्णा भवनों में से 10 भवनों पर पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है तथा शेष भवनों का कार्य प्रगति पर है। इस पर मंत्री ने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रम विभाग को निर्देशित किया कि विभाग द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को उनका लाभ मिल सके। बरसात के मौसम को देखते हुए मंत्री ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नालों का चिन्हांकन कर उनकी समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, जल जीवन मिशन, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा अन्य विकास योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के अंत में खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचे तथा विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। बैठक में उपरान्त खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा वृक्षारोपाण महायज्ञ के तहत लगाये गये पौधों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने में प्रचार प्रसार के माध्यम से जनसामान्य को प्रेरित करें। रिपोर्ट विशाल रावत 151010949



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना