EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एक पेड़ माँ के नाम’’ की थीम पर जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का हुआ शुभारंभ
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    12 Jul 2026 18:48 PM



मुख्य कार्यक्रम विकास खंड शिवगढ़ के वरासत वन तौकलपुर पर हुआ आयोजित

माननीय मंत्री, जनप्रतिनिधिगण, नोडल अधिकारी व जनपदीय अधिकारियों ने पौधरोपण कर वृहद वृक्षारोपण महा अभियान का किया शुभारंभ

प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए जमीन, जंगल और जल का संरक्षण जरूरी-मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की थीम पर आज पूरे जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आगाज हुआ। इस अवसर पर प्रातः 7.00 बजे से ही पूरे जनपद में जगह-जगह पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधिगण, जन सामान्य व स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पौधारोपण किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को सशक्त बनाने का संदेश दिया। वृक्षारोपण महायज्ञ महाअभियान का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने ब्लाक शिवगढ़ अन्तर्गत वरासत वन तौकलपुर में बरगद के पौध का वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरासत वन तौकलपुर में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा पीपल, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय द्वारा पाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव द्वारा मौलश्री का पौधरोपित किया गया। इसके अतिरिक्त ब्लाक प्रमुख सत्यम ओझा, डीएफओ आशुतोष गुप्ता, पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, पूर्व विधायक बृजेश मिश्र, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों/कर्मचारियों, समाजसेवियो, जनसामान्य, छात्र-छात्राओं द्वारा पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण सेना के अजय क्रान्तिकारी, समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य, छात्र-छात्रायें, एनसीसी कैडेट, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण देने का एक जनआंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का यह छोटा-सा प्रयास प्रदेश को हराभरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने लोगों से पौधरोपण के साथ-साथ उसकी नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें। मंत्री जी ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए जमीन, जंगल और जल का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनसहभागिता से ही वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान को सफल बनाया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। कार्यक्रम में सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव तथा पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने आमजन से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखरेख भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बताते हुए लोगों से ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान से जुड़कर अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने 80 वर्ष से अधिक 05 वृद्धजनों को माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। इसके उपरान्त मंत्री जी द्वारा थाना देल्हूपुर पहुॅचकर आम के पौध का वृक्षारोपण किया। इसी प्रकार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी थाना देल्हूपुर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसी क्रम में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत विकास खण्ड मान्धाता के ग्राम पंचायत नेवाड़ी के खुयलन झील में विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल, शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/प्रबंध निदेशक (पीसीडीएफ) वैभव श्रीवास्तव (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, जनसामान्य द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अधिक से अधिक पौधारोपण एवं उनके संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन से हरित पर्यावरण के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना