EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्ष लगाना आज की सबसे बड़ी जरूरत - उमेश तिवारी
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 65
    12 Jul 2026 18:42 PM



 

 प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 'वृक्षारोपण महाभियान 2026' के अंतर्गत आज नवाबगंज मंडल के शेरावा सहित कई बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण किया गया मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और भाजपा नेता उमेश तिवारी ने पर्यावरण की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में जिस तेजी से पेड़-पौधे काटे जा रहे हैं, उससे ग्लोबल वॉर्मिंग और प्रदूषण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित रखने के लिए वृक्ष लगाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिना वृक्षों के पृथ्वी पर मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पेड़ हमें न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी सुरक्षित करते हैं।
अपने संबोधन में भाजपा नेता उमेश तिवारी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान को दोहराते हुए स्थानीय जनता से एक विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि 'वृक्षारोपण महाभियान 2026' के तहत हर नागरिक को अपनी माता जी के सम्मान में 'एक पेड़ माँ के नाम' पर अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि हमारा कर्तव्य सिर्फ पौधा लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जब तक वह पौधा एक विशाल वृक्ष नहीं बन जाता, तब तक उसकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुरेश पटेल, धर्मेन्द्र पांडेय, धर्मेन्द्र पटेल, भोला पटेल, पंकज त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, दिग्विजय त्रिपाठी,राघवेंद्र शुक्ला, अजय सोनी आदि मौजूद रहे। रिपोट - प्रदीप मिश्रा  151045438



Subscriber

188794

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना