- बलिया के रतसड़ में जनसंवाद कार्यक्रम, एक मंच पर जुटे एनडीए के तीन मंत्री
- ओमप्रकाश राजभर का बड़ा ऐलान, बोले- 'हमारे पहलवान के सामने कोई नहीं टिकेगा'
- नारद राय की दावेदारी को मिली नई चर्चा, राजभर के बयान से गरमाई सियासत
- फेफना विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन, जनसंवाद में उमड़ी भारी भीड़
- बलिया में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद और राजभर रहे मौजूद
- 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, फेफना में जनसंवाद से राजनीतिक हलचल
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से हैं ।जहां फेफना विधानसभा क्षेत्र के रतसड़ में विशाल जनसंवाद कार्यक्रम के आयोजन में दिग्गजो का जमावड़ा देखने को मिला। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जब मंच से बोलते हुए नारद राय को अपने पास बुलाया। और और ऐलान कर दिया की हमारे पहलवान के सामने कोई टिकेगा नहीं। वही ओमप्रकाश राजभर जी इस बयान से नारद राय काफी गदगद दिखे। आपको बता दे की पूर्व मंत्री नारद राय फेफना विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी ठोक राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।पूर्व मंत्री नारद राय के द्वारा विशाल जनसंवाद का आयोजन किया गया था।जिसमें भारी संख्या में लोग आए हुए थे। वही इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे।वही मंत्री दयाशंकर सिंह दानिश आजाद अंसारी के साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी पहुंचे थे ।एक ही मंच पर तीन-तीन मंत्री राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन ने पूरी ताकत झोक दी है। वही इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व रविंद्र कुशवाहा,समेत भाजपा व सुभासपा के सभी ने कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे।देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट
20260712172332426130657.mp4
20260712172412967858186.mp4
20260712172435645383206.mp4
20260712172438988317070.mp4
2026071217245458867425.mp4
20260712172506461802151.mp4
