फफ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ माँ के नाम राष्ट्रीय अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2026 को प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 का आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेशभर में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। यह अभियान जनसहभागिता के माध्यम से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है । उक्त क्रम में आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को केन्द्रीय राज्यमंत्री (उपभोक्ता,खाद्य और सार्वजनिक वितरण) श्री बीएल वर्मा जी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती बबीता चौहान, माननीय अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, नोडल अधिकारी व राज्य आयुक्त जीएसटी नितिन बंसल, जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के साथ ग्राम वनकोटा के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पर 174.3 किलोमीटर पर चिह्नित भूमि पर वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ फीता काटकर, दीप प्रज्जवलन व विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया । इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया ।
मुख्य अतिथि महोदय ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी माँ को सम्मान देते हुए एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाएं । पेड़ पर्यावरण संतुलन व संवर्धन में सहायक होते हैं,जहां पेड़ ज्यादा होते हैं, वहां वर्षा भी अन्य जगहों की अपेक्षा ज्यादा होती है । हम जिस पौधे को रोपित करते हैं, उसके संरक्षण का कार्य भी हमें करना चाहिए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरुकता का संदेश दिया गया । कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों, छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रिपोर्ट वीरेश कुमार 151110448
