फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला द्वारा एक पेड़ माँ के नाम वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ने जनपदवासियों से अपील की कि वे एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लें, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें । वृक्ष हमें प्राणवायु प्रदान करने, पर्यावरण को संतुलित रखने, वर्षा चक्र को बनाए रखने में सहायक होते हैं । जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौती से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । प्रदूषण, तापमान में वृद्धि और जल संकट जैसी समस्याओं के समाधान में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है । जब समाज, प्रशासन, विद्यार्थी, किसान और जनप्रतिनिधि मिलकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाएंगे, तभी हम एक हरित,स्वच्छ और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकेंगे ।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेशानुसार जनपद के समस्त थाना परिसरों, पुलिस चौकियों एवं पुलिस कार्यालय में भी द्वारा एक पेड़ माँ के नाम" वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत अधिक-से-अधिक पौधारोपण किया गया । जनपद पुलिस हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ इस महा अभियान में सक्रिय सहभागिता निभा रही है । रिपोर्ट गुड़िया रानी 151044115
