यूपी गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । एम्स थाना क्षेत्र में डीजे की दुकान का शटर तोड़कर साउंड सिस्टम चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी गए साउंड उपकरण व घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जगदीशपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव तिवारी ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए चोरी का सफल पर्दाफाश किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शेखपुरवा, थाना चिलुआताल निवासी मुकेश प्रजापति (21 वर्ष), शुभम साहनी उर्फ राज (23 वर्ष) और संदीप साहनी उर्फ छोटू (24 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों के विरुद्ध थाना एम्स में दर्ज मुकदमा संख्या 192/2026 में कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के बाद आरोपितों की निशानदेही पर पांच साउंड मशीन, छह एसआरपी लाइट, एक पायलट मिक्सर, चार सर्फी लाइट, एक मिक्सर मशीन, एक कनेक्टर तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया गया।
बताया गया कि कुछ दिन पूर्व आरोपितों ने एम्स थाना क्षेत्र स्थित एक डीजे दुकान का शटर तोड़कर वहां रखे महंगे साउंड उपकरण चोरी कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में जगदीशपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव तिवारी की सक्रिय भूमिका चर्चा का विषय रही। रिपोर्ट जसवीर मोदनवाल 151167985
