EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

"प्रदेश व्यापी वृक्षारोपण के दौरान गंगा सेवक राजेश शुक्ला हुए सम्मानित"
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    12 Jul 2026 16:16 PM



वाराणसी । ''हरा - भरा प्रदेश , खुशियों का संदेश', सुरक्षित जीवन, समृद्ध परिवेश का संदेश देकर 12 जुलाई को आयोजित पर्यावरण महायज्ञ के दौरान प्रदेश भर में लगाए जा रहे करीब 5 करोड़ पौधे लगाने के अवसर पर उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने विगत 14 वर्षों से मां गंगा की सेवा कर रहे गंगा सेवक पर्यावरण संरक्षण राजेश शुक्ला को पौधा देकर सम्मानित किया।

वन विभाग की ओर से सेंट्रल जेल रोड के पीछे 5000 पौध रोपण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मुख्य वन संरक्षक डॉ रवि कुमार सिंह , नोडल अधिकारी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, जिला वनाधिकारी निधि चौहान , एनडीआरफ एवं गंगा टास्क फोर्स के जवान वह काशी के पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी शामिल रहे । पर्यावरणविद अनिल सिंह, डॉ राजेश श्रीवास्तव एवं जमुना शुक्ला को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हम सभी एक पेड़ मां के नाम लगाकर भारत को विकसित भारत की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। पेड़ों का संरक्षण सुखद पर्यावरण, समृद्धिशाली भारत और आने वाली पीढियां के लिए बहुत जरी है ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना