मैत्री वेलफेयर सोसाइटी (NGO) द्वारा संस्था के संरक्षक महोदय श्री मान देवेंद्र सैनी जी के निर्देशन में सचिव श्री जगदीश शर्मा जी की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्थानीय वृद्धाश्रम में सेवा एवं मानवता की भावना को समर्पित एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों को दोपहर के जलपान के रूप में मिष्ठान, समोसा एवं कोल्ड्रिंक वितरित कर उनका सम्मान किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष श्रीमान संजीव यादव (एडवोकेट) ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है जब हम अपने बुजुर्गों के सम्मान, सेवा और सहयोग को अपना नैतिक दायित्व समझें। उन्होंने समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सोसाइटी के सचिव श्री जगदीश शर्मा "जीतू", कोषाध्यक्ष श्रीमान निशांत गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमान श्याम यादव, श्री सुरेश चंद्रा एवं अन्य सभी सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मैत्री वेलफेयर सोसाइटी ने सभी संभ्रांत परिवारों, समाजसेवियों, युवाओं एवं नागरिकों से अपील की कि वे सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होकर सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद, असहाय एवं बुजुर्गों की सेवा में आगे आकर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। यही सच्ची मानवता, सामाजिक समरसता और एक सशक्त समाज की पहचान है।
मैत्री वेलफेयर सोसाइटी (NGO) भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के बीच निरंतर कार्य करती रहेगी।
रिपोट - मुजम्मिल खान 151171378

