EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भिंड में 2 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट का भव्य लोकार्पण
Link
  • 151186774 - LALIT KUMAR 54 65
    12 Jul 2026 15:07 PM



  •  
  • ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला बोले- हरित ऊर्जा से मजबूत होगा प्रदेश का भविष्य
  • लहार में सौर ऊर्जा परियोजना शुरू, राज्य शासन खरीदेगा उत्पादित बिजली

 

 

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। लहार क्षेत्र में लगभग 2 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, लहार विधायक अम्बरीष शर्मा उर्फ गुड्डू भैया सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मंत्री राकेश शुक्ला ने सोलर प्लांट का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट से उत्पादित बिजली राज्य शासन द्वारा खरीदी जाएगी, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा।

मंत्री ने लोगों से स्वच्छ ऊर्जा के अधिक से अधिक उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के उपाय अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए सौर ऊर्जा जैसी परियोजनाएं समय की आवश्यकता हैं।

लहार विधायक अम्बरीष शर्मा उर्फ गुड्डू भैया ने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं और स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करती हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद विधायक अम्बरीष शर्मा ग्राम पंचायत मछंद के मजरा इटाई पहुंचे, जहां उन्होंने प्रस्तावित गौशाला के लिए भूमि का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्रताप सिंह पाल के निवास पर पहुंचकर पारिवारिक भेंट भी की। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। देखे ललित कुमार की रिपोट 

202607121503484511854.mp4

20260712150358794476522.mp4

20260712150424504357670.mp4



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना