उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के मांट में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई सौगात मिली है। मांट-वृंदावन रोड स्थित सीएचसी अस्पताल के सामने संजीवनी फिजियोथेरेपी क्लिनिक एवं सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस क्लिनिक के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक फिजियोथेरेपी उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।
संजीवनी फिजियोथेरेपी क्लिनिक के उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ चिकित्सकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मी अग्रवाल, हरिओम उपाध्याय, मांट सीएचसी के बीपीएम डॉ. मिर्जा, मंटू सेठ, राजेश तिवारी, चिराग और बीपीएम धर्मेंद्र सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्लिनिक का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि क्लिनिक के संचालन से मांट और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को हड्डियों, जोड़ों, कमर, गर्दन, मांसपेशियों के दर्द तथा अन्य शारीरिक समस्याओं के लिए आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण फिजियोथेरेपी उपचार आसानी से उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि अब मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ फिजियोथेरेपी सेवाएं मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में मौजूद सभी अतिथियों ने संजीवनी फिजियोथेरेपी क्लिनिक की सफलता की शुभकामनाएं दीं और इसे मांट क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। यह थी राजेश शिवहरे की रिपोट